हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली स्थित मनोन क्षेत्र के जंगलों में मंगलवार दोपहर भड़की भीषण आ/ग ने चारों तरफ दह/शत का माहौल बन गया देखते ही देखते आग ने विक/राल रुप धारण कर लिया। तेज गर्मी, जंगलो में फैली सुखी घास और लगातार बढ़ते तापमान ने आग को बढ़ने में मदद की जिसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौकें पर पहुंच गई जिसके बाद आग की तीव्रता को देखते हुए भारतीय वायुसेना की मदद ली गई ।
पहाड़ी और तेज हवाएं आग बुझाने के लिए एक बड़ी चुनौती बनी ।अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर सेना के जवानों ने दमकल वाहनों और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाई, जबकि भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने चंडीगढ़ स्थित सुखना झील से पानी लेकर ऊपर से छिड़काव किया। आग बुझाने का संयुक्त अभियान 15 घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, कसौली एवं चंडीगढ़ के नागरिक प्रशासन तथा अन्य स्थानीय एजेंसियों ने मिलकर काम किया और काफी हद तक
जंगलों में कई ऐसे पहाड़ी इलाके हैं, जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और टीमों का पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है । इसी वजह से हवाई ऑपरेशन की जरूरत पड़ी. हेलिकॉप्टरों की आवाजाही से इलाके में हाई अलर्ट जैसी स्थिति बनी रही।


