श्री चमकौर साहिब, 12 जून: लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आज श्री चमकौर साहिब हलके के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में लगभग 38.43 लाख रुपये की लागत से करवाए जाने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गांवों और शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
सांसद कंग ने अपने दौरे के दौरान गांव सोतल में 3.50 लाख रुपये की लागत से वाटर टैंकर, बडवाली में 3.50 लाख रुपये की लागत से वाटर टैंकर, माजरी में 3.00 लाख रुपये की लागत से इंडोर जिम, ओइंद में 3.00 लाख रुपये की लागत से इंडोर जिम तथा चमकौर साहिब शहर के वार्ड नंबर 10 में 10 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल ग्राउंड के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने हाफिजाबाद में 3.50 लाख रुपये की लागत से वाटर टैंकर, मनसूहां कलां में 1.50 लाख रुपये की लागत से आर.सी.सी. बेंच, सलापुर (दशमेश मार्केट) में 2.93 लाख रुपये की लागत से सोलर लाइटें, लोहारी में 3.50 लाख रुपये की लागत से वाटर टैंकर तथा चिंतगढ़ में 3.50 लाख रुपये की लागत से वाटर टैंकर से संबंधित विकास कार्यों की शुरुआत करवाई।
सांसद कंग ने कहा कि इन विकास कार्यों से गांवों और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। वाटर टैंकरों की सुविधा से पेयजल उपलब्धता में सुधार होगा, जबकि इंडोर जिम और बास्केटबॉल ग्राउंड जैसे प्रोजेक्ट युवाओं को खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होंगे। इसी प्रकार सोलर लाइटों से ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आर.सी.सी. बेंचों से लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।


