पंजाब सरकार के ‘युद्ध न/शे के खिलाफ’ अभियान के तहत मालौट में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से न/शे के खिलाफ मिलकर काम करने की अपील की।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि न/शा रोकने के लिए सरकार सख्त कार्रवाई के साथ जागरूकता, इलाज और युवाओं को खेलों से जोड़ने पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों से भी अभियान में सहयोग करने को कहा।

कार्यक्रम में मालौट विधानसभा क्षेत्र के गांवों और वार्डों को 100 से अधिक स्पोर्ट्स किट बांटी गईं। इनमें हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट का सामान शामिल था। न/शा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने वाले ‘ड्र/ग डी-ए/डिक्शन मित्रों’ को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में न/शे के नुकसान पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। युवाओं, खिलाड़ियों और अन्य लोगों को न/शे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। मंत्री ने युवाओं से स्वस्थ जीवन अपनाने और न/शे की ओर जा रहे लोगों की मदद करने की अपील की।

Related Posts