नालंदा के शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मची जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जिसमें से 8 महिलाएं है। सुबह 9.30 बजे मंदिर में हादसा हुआ और शाम होते-होते प्रशासन की तरफ से सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की गई। ​घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में जमीन पर गिरी महिलाओं को बचाने की जद्दोजहद दिख रही है, जबकि पीछे से आ रहा भीड़ का रेला लोगों को कुचलता हुआ आगे बढ़ रहा है। चीख-पुकार के बीच लोग एक-दूसरे को ढांढस बंधाते और बांस की बैरिकेडिंग पकड़कर जान बचाने की कोशिश करते नजर आए।

मंदिर के 4 पुजारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, सुरक्षा में लापरवाही को देखते हुए 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में पाया गया कि भीड़ के दबाव का सही आकलन करने और उसे नियंत्रित करने में स्थानीय पुलिस और मंदिर प्रबंधन पूरी तरह विफल रहे। बताया जा रहा है मंदिर परिसर की क्षमता से कई गुना अधिक लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओँ के आने का कोई इंतजाम नही किया गया। 6-7 मिनट के अंदर ही भगदड़ ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

Related Posts