अब आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती होगी। बतादें लोकसभा ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 को पास कर दिया है। इस बिल के जरिए अमरावती को राज्य की एकमात्र और स्थायी राजधानी का कानूनी दर्जा मिला है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह बिल पेश किया था। इस पर 1 घंटे से ज्यादा बहस हुई, जिसके बाद इसे वॉयस वोट से मंजूरी दे दी गई।

अब आधिकारिक रूप से आंध्र प्रदेश की राजधानी बनने वाली है । बिल को अधिकांश दलों का समर्थन मिला, लेकिन वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। पार्टी का कहना था कि इस बिल में उन किसानों से किए गए वादों को पूरा करने की समयसीमा तय नहीं की गई, जिन्होंने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए अपनी जमीन दी थी।वहीं YSR कांग्रेस पार्टी के सांसद पीवी मिधुन रेड्डी ने इसको लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बदलावों का राज्य पर क्या असर पड़ेगा, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

वही यह फैसला CM चंद्रबाबू नायडू की लीडरशिप वाली टीडीपी-एनडीए सरकार के इस कदम को अमरावती के भविष्य के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है.

Related Posts