जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक हादसा सामने आया है।  राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके की है। रूटीन गश्त (पेट्रोलिंग) के दौरान सेना की एक टुकड़ी सीमा पर थी, तभी अनजाने में एक लैंडमाइन एक्टिवेट हो गई और जोरदार धमाका हुआ।

मंगलवार को सेना की रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) में अचानक वि/स्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर समेत भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए हैं।

धमा/के की आवाज सुनते ही सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इस हादसे में घायल हुए जेसीओ और तीनों जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से होने वाली आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए अग्रिम इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से लैंडमाइंस बिछाई जाती हैं। कई बार भारी बारिश और मिट्टी खिसकने के कारण ये बारूदी सुरंगें अपनी मूल जगह से बहकर रास्ते में आ जाती हैं।

 

Related Posts