भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब यूनिट में बड़ा बदलाव करने के मूड में है। BJP के मौजूदा अध्यक्ष सुनील जाखड़ का कार्यकाल जुलाई में खत्म होने वाला था। इसके बाद पार्टी की नजर नए अध्यक्ष को चुनने की थी अब बीजेपी पंजाब को साधने के लिए किसी सिख चेहरे पर दांव लगाना चाहती थी और अब बीजेपी ने केवल सिंह ढिल्लों के नाम पर अपने पार्टी की मुहर लगा दी है। पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी केवल सिंग ढिल्लों के नाम की घोषणा कर दी है।
बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के बाद अब पंजाब में भी सरकार बनाना चाहती है। BJP अब हिंदू पार्टी के टैग को हटाने के लिए भी कोशिश की जा रही है। बीजेपी ने अपनी दूर की दृष्टि से केवल सिंह ढिल्लों को अपनी पार्टी की रणनीति में फिट मान कर अपनी मुहर लगा दिया है। सिख वोटर्स को लुभाने के लिए सिख चेहरे का प्रधान बनना लगभग तय था।
केवल सिंह ढिल्लों लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। वह बरनाला जिले से आने वाले एक सीनियर नेता हैं। 2017 और 2019 उन्हें हार मिली थी। इसके बाद 2022 उन्हें टिकट नही दिया औऱ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया।
इसके बाद केवल सिंह ढिल्लों ने 2022 के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी रणनीति बनानी शुरु कर दिया है।


