रिलायंस जियो दे रहा सबसे किफायती प्लान एनालिस्ट फर्म बीएनपी पारिबास की हालिया रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि रिलायंस जियो अभी भी सबसे किफायती प्लान दे रहा है। हाल ही में कीमतों में बदलाव होने के बावजूद, जियो के प्लान दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटरों, जैसे एयरटेल और वोडाफोन आइडिया, की तुलना में सस्ते हैं और ज़्यादा डेटा भी देते हैं।

कम कीमत पर ज़्यादा डेटा रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलीकॉम सेक्टर की तीनों बड़ी कंपनियों के शुरुआती प्लान अब ₹299 के हो गए हैं, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। लेकिन जहाँ एयरटेल और Vi इस कीमत में रोज़ाना सिर्फ 1 GB डेटा देते हैं, वहीं जियो अपने ग्राहकों को रोज़ 1.5 GB डेटा देता है।अगर आप इसे दूसरे नज़रिए से देखें, तो जहाँ 1.5 GB डेटा वाले प्लान के लिए जियो ₹299 लेता है, वहीं इसी प्लान के लिए एयरटेल और Vi ₹50 ज़्यादा यानी ₹349 लेते हैं।

लोकप्रिय ₹799 वाला प्लान अभी हैं जारी  कुछ समय पहले यह खबरें आई थीं कि जियो का एक लोकप्रिय प्लान, जिसमें 84 दिनों के लिए रोज़ाना 1.5 GB डेटा मिलता है, यानी ₹799 वाला प्लान, बंद होने वाला है। जियो ने इन खबरों का खंडन किया है। कंपनी ने एक बयान में साफ किया है कि यह प्लान PhonePe, Google Pay, और Paytm जैसे लोकप्रिय पेमेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ जियो की वेबसाइट और ऐप पर भी रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। जियो हर ग्राहक की ज़रूरत के हिसाब से किफायती और सुविधाजनक रिचार्ज विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts