उपराष्ट्रपति चुनाव: साउथ vs साउथ
इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव बहुत दिल्चस्प है क्योकिं इस बार मुकाबला साउथ बनाम साउथ का है, I.N.D.I.A उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को चुनौती देंगे. विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को नामांकन भरा। रेड्डी ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर खड़गे समेत 20 नेता प्रस्तावक बने। नामांकन के समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, NCP (SP) प्रमुख शरद पवार सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। आपको बतादें 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस हैं, नामांकन दाखिल करने के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है, बल्कि भारत के उस विचार से जुड़ा है जहां संसद ईमानदारी से काम करती है, असहमति का सम्मान किया जाता है और संस्थाएं स्वतंत्रता और निष्पक्षता के साथ लोगों की सेवा करती हैं। 79 साल के रेड्डी गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।
रेड्डी का मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से – इसमें खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को ही नॉमिनेशन भर दिया था। नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीपी राधाकृष्णन के साथ थे। इस दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य शीर्ष केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता मौजूद रहे।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। दरअसल, उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24


