रिलायंस जियो के 5G ग्राहकों की संख्या बढ़कर 30 करोड़ हो गई है। पिछले 12 महीनों में कंपनी के साथ 6.6 करोड़ नए 5G ग्राहक जुड़े हैं। इसके साथ ही जियो का कुल ग्राहक आधार 54.2 करोड़ के पार पहुंच गया है।

कंपनी के ताजा तिमाही नतीजों के अनुसार, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या भी 3 करोड़ हो गई है। इनमें जियो एयरफाइबर की अहम भूमिका रही है। एयरफाइबर के ग्राहक बढ़कर 1.51 करोड़ पहुंच गए हैं।

जियो नेटवर्क पर इंटरनेट का इस्तेमाल भी बढ़ा है। कंपनी के हर ग्राहक ने औसतन 44.2 GB डेटा प्रति माह इस्तेमाल किया। वहीं, सितंबर तिमाही में कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 22.1 फीसदी बढ़कर 71 एक्साबाइट हो गया। इसमें 5G की हिस्सेदारी करीब 56 फीसदी रही।

ग्राहकों की बढ़ती संख्या का असर कंपनी की कमाई पर भी पड़ा है। जियो प्लेटफॉर्म्स का ग्रॉस रेवेन्यू 11.3 फीसदी बढ़कर 47,485 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, EBITDA में 16.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ यह 21,879 करोड़ रुपये पहुंच गया। प्रति ग्राहक औसत मासिक कमाई (ARPU) भी बढ़कर 218.8 रुपये हो गई।

गौरतलब है कि जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,188 करोड़ रुपये का IPO भी हाल ही में बाजार में आया था।

Related Posts