हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2026-27 के पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2026 है। चयनित महिलाओं को 8 मार्च 2027 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

इन पुरस्कारों में सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार और महिला उद्यमी पुरस्कार शामिल हैं।

इच्छुक और पात्र महिलाएं विभाग के ऑनलाइन पोर्टल https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav पर आवेदन कर सकती हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि डाक, कूरियर या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। पुरस्कारों की पात्रता, नियम और शर्तों की जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है।

Related Posts