हरियाणा में गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने पर अनुदान दिया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत आवेदन मांगे हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसान 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य गन्ने की खेती को आसान बनाना और किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

विभाग के अनुसार, योजना के तहत गन्ने की खेती में इस्तेमाल होने वाले कई कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिलेगी। इनमें गन्ना बीज उपचार मशीन, पावर वीडर, रेटून मैनेजर, रिजर, 4 फीट का रोटावेटर, ट्रैक्टर से चलने वाला स्प्रेयर, सब-सॉयलर, गन्ना कटर, स्ट्रिपर, प्लांटर और मिनी ट्रैक्टर शामिल हैं।

इच्छुक किसान हरियाणा कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले किसानों को योजना की पात्रता, नियम और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी लेनी चाहिए। विभाग ने किसानों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Posts