हरियाणा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत अच्छा काम करने वाले अधिकारियों, समन्वयकों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य एनएसएस पुरस्कार 2025-26 के लिए नामांकन मांगे हैं।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के अनुसार, इस वर्ष कुल 42 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें विश्वविद्यालय स्तर पर एक समन्वयक, जिला और पॉलिटेक्निक स्तर पर एक समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारियों और एनएसएस इकाइयों के लिए 30 तथा स्वयंसेवकों के लिए 10 पुरस्कार शामिल हैं।
आवेदन के साथ उपलब्धियों और गतिविधियों का प्रमाणित रिकॉर्ड देना जरूरी है। समन्वयकों के लिए पिछले तीन वर्षों और कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेवकों के लिए पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड मांगा गया है। केवल एनएसएस के तहत आयोजित गतिविधियों पर ही विचार किया जाएगा।
नामांकन सही माध्यम से पूरे दस्तावेजों के साथ भेजना होगा। सीधे या ई-मेल से भेजे गए और अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। संबंधित अधिकारी 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन पंचकूला स्थित उच्चतर शिक्षा विभाग के राज्य एनएसएस सेल में जमा कराएं।


