हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण चौकीदारों को दिवाली का तोहफा देते हुए उनके मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब ग्रामीण चौकीदारों को हर महीने 15,221 रुपये मानदेय मिलेगा। इससे उन्हें पहले के मुकाबले 4,221 रुपये अधिक मिलेंगे। इस तरह चौकीदारों को सालाना 50 हजार रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह में यह घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि मानदेय के साथ ग्रामीण चौकीदारों की वर्दी, जरूरी उपकरण और साइकिल भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने सभी नई घोषणाओं को आज से लागू करने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण चौकीदारों के हितों पर हर साल करीब 27 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने चौकीदारों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि गांवों में बेटियों और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। ग्रामीण चौकीदार गांव और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी जिम्मेदारी गांवों में सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता बनाए रखने में भी अहम है।

Related Posts