पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को 12 नवनियुक्त क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन कर्मचारियों की तैनाती राज्य के अलग-अलग ट्रेजरी कार्यालयों में की जाएगी।

इस मौके पर वित्त मंत्री ने सभी नए कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी केवल रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके साथ लोगों की सेवा की जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है।

चीमा ने कहा कि ट्रेजरी कार्यालय राज्य की वित्तीय व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं। नए कर्मचारियों की नियुक्ति से इन कार्यालयों के कामकाज को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और लोगों को सरकारी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि नए क्लर्कों की जिम्मेदारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में भी महत्वपूर्ण होगी, ताकि इनका लाभ राज्य के लोगों तक आसानी से पहुंच सके।

Related Posts