हांसी के न्यू सुभाष नगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त का मामला सामने आया है। करीब 35 वर्षीय महिला घर के अंदर मृ/त मिली, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ी थी। दोनों के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घर से बदबू आने पर हुआ घटना का खुलासा

जानकारी के अनुसार, महिला रचना अपनी बेटी और छोटे बेटे के साथ एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घर से बदबू आने पर परिवार के अन्य लोगों ने मकान खोलकर देखा तो अंदर महिला मृ/त अवस्था में मिली। उसकी बेटी भी घा/यल हालत में पड़ी थी।

परिजनों ने तुरंत घायल बच्ची को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।

छोटा बेटा लापता, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद महिला का छोटा बेटा भी लापता बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों ने चांदी नाम के व्यक्ति पर जताया शक

मृतका रचना के परिजनों ने चांदी नाम के व्यक्ति पर हत्या का शक जताया है। हालांकि, अभी हत्या के कारणों और घटना में किसकी भूमिका है, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला की मौत, बेटी के घायल होने और छोटे बेटे के लापता होने की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला की मौत कैसे हुई और इस घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है।

Related Posts