पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब में लगभग हर महिलाओं के लिए मावां धीयां सत्कार योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रदेश भर की महिलाओं को 1000 से 1500 रुपये तक की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी. अब महिलाओं को इस योजना का लाभ 1 जुलाई से मिलनी शुरु हो जाएगी।यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सीएम मान ने कहा उनकी 80%  प्रोसेस  पूरी हो चुकी है शेष भी जल्द पूरी हो जाएगी।

उन्होने कहा जिन महिलाओं के कार्ड जुलाई तक नही बन पा रहें है जब भी वह कार्ड बनवाएंगी , तो उन्हें जुलाई से पेमेंट देगें।

इस बात की जानकारी स्वंय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कही ।

सीएम मान ने विधानसभा चुनाव के बारे में कहा पंजाब में चुनाव फऱवरी में होते है अगर नवंबर में भी हो जाएं तो वो तैयार है। उन्होने बीजेपी को माइग्रेशन पार्टी कहा।

उनके भाई हरभजन सिंह के  पार्टी छोड़ कर बीजेपी में जाने के बारे मे उन्होने कहा वह रिटायर हो गए है। नई पार्टी में जाने में उन्हें गुडलक।

मुझे इतना पता है कि खेल हमें हारना भी सिखाते है। उन्होने कहा मुझे उनके साथ जाने वालों का दुख है ।

Related Posts