आज इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन तेज करने का एलान किया है। पेपर लीक मामले को लेकर संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग दोहराते हुए कई राज्यों में मशाल जुलूस, हल्ला बोल मार्च, छात्र संवाद कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

लाखों स्टूडेंट्स के भविष्य और मेहनत के साथ होने वाले खेलवाड़ को लेकर आज पंजाब में आज कांग्रेस का जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन है

लुधियाना से सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िग के नेतृत्व में पंजाब में एक साथ बड़े स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

इस बात की जानकारी स्वंय राजा वडिंग ने  दी उन्होने कहा सुबह से ही विभिन्न जिलों में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और छात्र संगठन बड़ी संख्या में इन प्रदर्शनों में शामिल होगे।

Related Posts