चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और अमृतसर (उत्तर) से दो बार विधायक रह चुके अनिल जोशी अब कांग्रेस में शामिल हो गए है, उन्होंने आज चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, इस मौके पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी मौजूद थे। साथ ही नवजोत सिद्धू भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल ने कहा वोट चोरी समेत विभिन्न मुद्दो को लेकर जल्द ही पंजाब में यात्रा निकाली जायेगी। इसका प्लान जल्द ही हम सब तैयार कर लेगें। इसके साथ ही उन्होंने अनिल जोशी का धन्यवाद भी किया

 

2007 से 2017 तक जोशी भाजपा के टिकट पर अमृतसर (उत्तर) से लगातार दो बार विधायक रहे। साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान भाजपा की नीतियों की आलोचना करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अकाली दल का दामन थाम लिया। जोशी 2012 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार में स्थानीय निकाय तथा चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री भी रह चुके हैं।

Related Posts