आज चंडीगढ़ की सुखना लेक पर शुरू हो गया एयर शो। भारतीय वायु सेना द्वारा दो-दिवसीय 27 और 28 मार्च के लिए एयर शो का आयोजन हो रहा है , ‘सूर्य किरण’ एरोबैटिक टीम इस समय झील के ऊपर शानदार हवाई प्रदर्शन कर रही है।भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। टीम का नेतृत्व विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह कर रहे हैं, जो आर्मी पब्लिक स्कूल चंडी मंदिर के 2005 बैच के छात्र रह चुके हैं। उनके साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट कमल संधू भी टीम का हिस्सा हैं और इनकी मौजूदगी इस शो को खास बना रही है।
शो देखने के लिए भारी मात्रा में लोग आएंं है, मुख्य अतिथि के रुप में चीफ सेक्रेटरी राजेश प्रसाद शामिल है। इस एयर शो की मुख्य बात है कि बिना प्री बुकिंग के इसमे एंट्री नही मिलेगी। आम लोगो के लिए यह लेक बंद है वही NDRF की टीम आसमान में उड़ने वाले पंक्षीयों पर नजर बनाए रखे है। प्रशासन ने लोगो को बैठने के लिए उचित व्यवस्था बनाई है। सुबह से होने वाली बूंदा बांदी एयर शो पर कोई असर नही डाल रही है।
एयरफोर्स की टीम ने दिखाएं करतब
फाइटर जेट ने अपने करतब दिखाने शुरु कर दिए, आसमान में तिरंगा बनाया जो भारत की शान है.
इसके साथ ही एयरफोर्स की विमानों ने डायमंड़ की आकृति बनाई है।


