बिहार के साथ देशभर में फेमस खान सर एक शिक्षक और यूट्यूबर है. खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून को फायरिंग हुई जिसका विडियों थोडी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया लेकिन इसके बाद इसी मामले पर एक और विडियों सामने आया , वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने ही की थी.
यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और खान सर के कोचिंग सेंटर के दोनों गार्ड से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया है कि खान सर ने कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे।
इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है।खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट और झूठी सूचना के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अब फायरिंग मामले में खान सर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
एफआईआर दर्ज होने के बाद फैजल खान उर्फ खान सर ने कहा कि- उन्हें अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि घटना के दौरान उनके सुरक्षा गार्डों ने आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) में हथियार का इस्तेमाल किया था. खान सर ने कहा कि वह कानून और पुलिस प्रशासन का पूरा सम्मान करते हैं. जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे. वही खान सर पर BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है।


