Deputy C.M अजीत पवार का अंतिम संस्कार कल काटेवाड़ी में होगा

NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज सुबह विमान हादसे का शिकार हो गये. बारामती में लैंड के वक्त उनका प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. अजित पवार सुबह चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. लेकिन बीच में उनकी यात्रा समाप्त हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

उनके निधन पर कई नेताओँ ने शोक व्यक्त किया है औऱ सभी ने अपना दुख व्यक्त किया है जिसको लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

 

सुबह उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद उन्हें बारामती के ही एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है.

पार्थिव शरीर के अस्पताल पहुंचते ही परिसर में हजारों समर्थकों जुट गए थे।

वही शाम 5 बजे उनके पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड ले जाया गया है, ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे ।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अंतिम यात्रा कल  सुबह 9:00 बजे शुरू होगी, उनका अंतिम संस्कार और अंत्येष्टि सुबह 11:00 बजे उनके पैतृक गांव काटेवाड़ी, बारामती में किया जाएगा.

अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान किया है.