मुबंई,  1977 की फिल्म ‘शिरडी के साईं बाबा’ में साईं बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुधीर दलवी जिंदगी की जं/ग ल/ड़ रहे है डॉक्टरों ने उनकी हा/लत गं/भी/र बताई है, क्योंकि खून में इन्फेक्शन होने के कारण उनकी रिकवरी नहीं हो रही है.  सुधीर दलवी इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. 86 साल की उम्र में उन्हें सेप्सिस इन्फेक्शन से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इसी बीच रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनकी आर्थिक मदद की है.

 

सेप्सिस एक बहुत गं/भीर और जा/न/लेवा बीमारी है जिससे सीनियर एक्टर सुधीर दलवी जूझ रहे हैं. वह 8 अक्टूबर से मुंबई के लीलावटी अस्पताल में एडमिट हैं. परिवार ने बताया अब तक उनके इलाज में लगभग 10 लाख खर्च हो चुका है और अब उनके परिवार ने आर्थिक मदद की अपील की है. जिसमें सबसे पहले रिद्धिमा कपूर साहनी आगे आईं और उन्होंने एक्टर के लिए कुछ राशि डोनेट की.

परिवार ने लगाई मदद की गुहार

सुधीर दलवी की पत्नी सुहास दलवी ने बताया कि “8 अक्टूबर को अचानक उन्हें तेज दर्द हुआ और हाथ-पैर काम करना बंद कर दिए. परिवार ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में पता चला कि यह सेप्सिस इंफेक्शन है जो उनके खून तक फैल चुका है. इस वजह से उनकी रिकवरी बहुत धीमी हो गई है. फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं और डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे हैं

रिद्धिमा कपूर साहनी ने की मदद

सुधीर दलवी के इलाज पर अब तक करीब 10 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और डॉक्टरों का कहना है कि यह खर्च बढ़कर 15 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. परिवार ने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और शुभचिंतकों से मदद की अपील की है ताकि इलाज बिना रुकावट जारी रह सके. इसी बीच, अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने आर्थिक मदद की. एक पैपराजी अकाउंट ने जब सुधीर दलवी की हालत पर पोस्ट किया, तो रिद्धिमा ने कमेंट करते हुए लिखा, “हो गया, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

 

Related Posts