21 जून 2026 को होने वाली NEET- UG री एग्जाम को लेकर छात्रों के लिए यातायात को लेकर एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है NEET स्टूडेंट उस दिन DTC बसों में मुफ्त सफर करेगें और अपने-अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुँच सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, उम्मीदवारों को बस कंडक्टर को बस अपना वैध NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा। NEET परीक्षा रद्द होने के बाद, कई उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है इस कारण पहले ही छात्र और उनके परिवार ने तनाव झेला है। ऐसे में उनको और उनके परिवार को सेंटर में पहुचने को लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े ।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार चाहती है कि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो. परीक्षा के दिन पर ट्रांसपोर्ट की चिंता छात्रों का ध्यान भटका सकती है. बच्चे समय पर अपने सेंटर पहुंच जाएं और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पेपर दे सकेंगे.
छात्रों को बस की सुविधा 21 जून को पूरे दिन सभी डीटीसी बसों में लागू रहेगी. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए छात्रों को किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन और पास लेने की जरुरत नही है, सीएम ने सभी छात्रों को परीक्षा की शुभकामनाएं भी दी है ।


