प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है और अब इस सौगात का वो उद्घाटन भी करेंगे जो 14 अप्रैल को होगा इसी दिन PM मोदी दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर यानी एक्सप्रेसवे की सौगात देने जा रहे हैं.

अब दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र ढाई घंटे की रह जाएगी. अब ये एक्सप्रेसवे उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद आरामदायक और सुखद होगा । इस  एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को यूपी के सहारनपुर क्षेत्र के गणेशपुर से देहरादून तक सड़क मार्ग से सफर करेंगे । दिल्ली देहरादून के उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल भी जारी हो गया है. पीएम मोदी देहरादून में एक जनसभा भी संबोधित करेंगे.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रसिद्ध मां काली के डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे. इस मंदिर की बड़ी महिमा है,मंदिर के पुजारियों ने जानकारी दी जब 1804 में दिल्ली से देहरादून जाने के लिए टनल का निर्माण कराया जा रहा था, तब कुछ ना कुछ अनहोनी होती थी एक दिन इस प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर के सपने में माता रानी आई औऱ उन्होने इस जगह पर मंदिर बनवाने की बात कही तब इस मंदिर का निर्माण कराया गया और बिना किसी अनहोनी के टनल का काम पूरा हुआ।

Related Posts