असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। केरल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने सभी को चौंका दिया है। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन बहुमत के आगे निकल चुका है. केरल के 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है, आज 140 मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती हो रही है। कांग्रेस गठबंधन वाले UDF अब तक के रुझानों में कांग्रेस ने बंपर बढ़त बना रखी है। 140 सीटों में UDF को 93 सीटों पर बढ़त मिल गई है। कांग्रेस उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद 2812 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्होने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम को पीछे कर दिया हैं।
UDF की सीधी टक्कर दो कार्यकालों से सत्ता में रहे वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) से है। LDF को 44 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वही कांग्रेस को यह बढ़त 2024 के लोकसभा और हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन को लेकर मिला है। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। रुझानों में कांग्रेस को मिलती दिख रही बंपर बढ़त के बीच तिरुवनन्तपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है
केरल जीत पर सांसद शशि थरुर का बयान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में अभी वह चर्चा नहीं करना चाहते। चुनाव के नतीजे आने के बाद इस मामले पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा’,कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे साहब, जीतने वाले विधायकों से बात करने के किसी को भेजेंगे इसके बाद पार्टी हाईकमान तय करेगी किसे चुनना है।


