अप्रैल महीनें में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. BJP अपनी बढ़त बनाने की पूरी कोशिश करते हुए दिख रही है। पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में BJP सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) से आगे निकलती दिख रही है. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था. अधिकतर लोगों की नज़रें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हैं क्योंकि इस राज्य में कई एग्ज़िट पोल्स पर सत्तारुढ़ TMC और BJP के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला चल रहा है क्योंकि इस राज्य पर अपने सियासत जमाने के लिए बीजेपी ने कई वादे किए और कई सियासी रणनीति अपनाई यहां तक की पीएम मोदी भी ग्राउड जीरो पर उतर कर लोगो के बीच आए।

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग समाप्त हुई थी लेकिन अब सीट फ़ाल्टा पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी. मतलब सोमवार को पश्चिम बंगाल की सिर्फ़ 293 सीटों समेत देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजे आएंगे है.

असम में भारतीय जनता पार्टी आगें

असम में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गयी है। रुझानों के मुताबिक़ बीजेपी 66 और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है.

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की डीएमके 87 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि विपक्षी एआईएडीएमके 37 सीटों पर आगे है.

भाजपा कार्यकर्ता खुशी मनाने में जुटे

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता खुशी मनाने में जुट गए है, एक दूसरे को रंग  गुलाल लगा कर बधाई देते हुए नजर आ रहें है। कोलकाता और दिल्ली में BJP दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंड़े लहराते दिखाई पड़ रहें है। चारो तरफ जय श्री राम के नारे लगाए जा रहें है। लोगो ने अपने अपने हाथों में झंड़े लेकर खुशी मनानी शुरु कर दी है। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखा था जिसमें पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खाते दिखे थे अब वहा कि जनता ने पीएम मोदी को चुना है वहां के चारो सीटों पर बीजेपी आगे बढ़त बनाए हुए  है।

अब रुझान में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए टीमसी के कार्यकर्ताओं में मायूसी दिख रही है। फिलहाल आगे पासा किस तरफ पलटता हैअभी कुछ देर और इंतजार करना पड़ेगा।

Related Posts