लखनऊ नगर निगम के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 413 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होने नगर निगम के कार्यक्रम में गमला चोरी की घटना का जिक्र किया. सीएम की बातों को सुन कर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे. खुद सीएम योगी भी किस्सा को सुनाते हुए हंस रहे थे.
सीएम योगी ने इसे चोरी का नया मॉडल बताते हुए कहा कि ‘हम गमला लगाते हैं और कोई कार से आता है, गमला उठाकर के चला जाता है. अरे जितना कार का तेल लग रहा है, उतने में तो गमला आ जाता है. लेकिन ये चोरी का एक नया मॉडल हो गया है कि बताओ इतनी महंगी कार. मैं देख रहा था कि महंगी कारों से, अब तो हर जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं. हम देखते रहते हैं उसे, और पता लगा कि ढाई करोड़ की महंगी कार से 45 रुपये के गमले चोरी करने लगे.
सीएम योगी ने कहा कि अगर इतना प्रयास उन्होंने किया तो 45 रुपये में एक नया गमला लेकर के अपने घर में लगा सकते थे इससे उनका सम्मान भी बचा रहता और शहर भी अच्छा दिखता .


