पंजाब में आज खस्ताहाल चल रही 19 हजार किलोमीटर लिंक सड़कों को किस्मत संवारने वाली है बतादें आज पंजाब सरकार इन सड़को के प्रोजेक्ट का सीएम भगवंत मान आज तरतारन से शुभांरभ करेंगे। सड़क बनाने वाली कंपनी ही 5 साल तक इन सड़को की जिम्मेदारी भी संभालेगी।  अब इन सड़कों की चौड़ाई 10 फीट से बढ़कर 18 फिट की जाएगी। सारी सड़को का सर्वे काम पहले ही पूरा हो चुका है । इन प्रोजेक्ट में सरकार नोडल एंजेसी के रुप में काम करेगी।

 

 

पंजाब सरकार के लिए यह प्रोजेक्ट काफी महत्तवपुर्ण भी है क्योंकि 2027 के लिए विधानसभा चुनाव के लिए अब तैयारी शुरु हो गई है। इन सड़को के लिए 3500 करोड़ का बजट सरकार के तरफ से तय किया गया है। इनमें से 2872 करोड़ रुपए मरम्मत और रखरखाव के साथ 587 करोड़ रुपए अन्य कामों के लिए तय किये गये है।, इन सड़को की क्वालिटी के लिए सरकार का पूरा फोकस भी है और सड़को के बेहतर काम के लिए एक कमेटी भी बनाई  गई है। पंजाब में आई बा/ढ़ के वजह से इस काम में थोड़ा लेट हो गया । सरकार बा/ढ़ से हुई नुकसान की समस्या को सुलझाने में लगी हुई थी । वही अब सरकार का पूरा फोकस जनकल्याण में जुट गया है । रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24

Related Posts