लगातार हो रही भारी बारिश ने पंजाब के हालात को खरा/ब कर रखा है, पंजाब के कई गांव बा/ढ़ की चपेट में आ गए है। वही पंजाब सरकार ने समय-समय पर लोगों की राहत के लिए अलग-अलग फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब पंजाब सरकार ने हर गांव में एक गजटेड अफसर तैनात करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट किया, “राज्य के बा/ढ़ प्रभावित गांवों के लोगों का प्रशासन से सीधा संपर्क हो सके, इसके लिए हम हर गांव के लिए एक-एक गजटेड अफसर की तैनाती कर रहे हैं, ताकि प्राकृतिक आ/पदा से प्रभावित लोग अपनी हर समस्या उन्हें बता सकें और उनका जल्द व सही समाधान हो सके।”
मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य यह है कि राज्य के बा/ढ़ प्रभावित गांवों के लोगों का प्रशासन से सीधा संपर्क हो सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोग अपनी हर समस्या इन गजटेड अफसरों को बता सकेंगे और उनका जल्द और उचित समाधान किया जायेगा, वही सुप्रिम कोर्ट ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आई हालिया भारी बारिश और बा/ढ़ को लेकर दायर याचिका पर संज्ञान लेते हुए इन राज्यों की सरकारों को नोटिस जारी किया है, रिपोर्ट न्यूज पीडिया24


