मुख्यमंत्री मान ने अपने कार्यकाल में खेल और विकास को नई रफ्तार देने की कोशिश लगातार की है। मुख्यमंत्री मान ने आज सोमवार को खरड़-रोपड़ हाईवे के कुराली गांव कलेवाल से राज्य में 250 खेल मैदानो का उद्घाटन किया। इसका लक्ष्य है पंजाब में खेल संस्कृति को नई दिशा देने के साथ देश विदेश में पंजाब का नाम रोशन करने को लेकर है ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव गांव खेल सुविधाएं पहुंचाकर युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेल मैदानों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं।
उन्होने कहा अपने बच्चों के दोस्त बनें, उन्हें अपनी किस्मत खुद चुनने दें.. हर बच्चा डॉक्टर-इंजीनियर बनने के लिए पैदा नहीं होता, बल्कि एक महान एथलीट या कलाकार बनता है। हमारी सरकार हर बच्चे को उसकी पसंद के हिसाब से मौके देने के लिए कमिटेड है। बच्चों पर अपनी मर्ज़ी न थोपें, उन्हें उड़ने दें.
इसके साथ ही सीएम मान ने कहा आज 250 मैदानों की शुरुआत की गई है और 15 मई तक 250 और खेल मैदान खोले जाएंगे। मान सरकार का लक्ष्य पूरे पंजाब में 3100 खेल मैदान विकसित करने का है, जहां विभिन्न खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


