देश के कई राज्यों में खराब मौसम की वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने मौसम को लेकर लोगों से अपील कि है कि जरुरत पड़ने पर ही बाहर निकले।

लखनऊ में आज 4 मई को सुबह तूफान के साथ झमाझम बारिश के वजह से मौसम खराब हो गया था। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग करवाई पड़ी, जब वे दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476  से यात्रा कर रहें थे, खराब मौसम को देखते हुए फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दोनों डिप्टी सीएम भोपाल में सुरक्षित उतरे।

यूपी के लोगों को आज भी आंधी-बारिश  का सामंना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कानपुर, सुल्तानपुर और बाराबंकी समेत 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड और ओडिशा में  6 मई को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।

यूपी में लगातार आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी सुबह अयोध्या, सीतापुर और बारांबकी में ओले गिरे। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत 22 जिलों में बारिश हुई जिसके वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है , जहां पहले गर्मी ने मुसीबत की थी लेकिन अब खराब मौसम ने तबाई मचाई है।

Related Posts