पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।

मौसम पलटकर फिर से ठंड की तरफ बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

घने कोहरे का असर सुबह औऱ शाम के समय रहेगी।

इसके साथ ही, मौसम विभाग ने राज्य  के 9 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पंजाब के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और मोहाली में बारिश  की संभावना है

इसके साथ ही घने कोहरे की भी चेतावनी जारी कि गई है।

मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भी मानसा और मोहाली समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है।

Related Posts