भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से 23 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कुल 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। पार्टी के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पंजाब में सतीश पूनिया बने प्रभारी

पंजाब में भाजपा ने डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं वीरेंद्र सचदेवा और श्रीमती (डॉ.) अलका गुर्जर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा में स्मृति ईरानी को जिम्मेदारी

हरियाणा में श्रीमती स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

चंडीगढ़ के प्रभारी महेंद्र पांडे

भाजपा ने चंडीगढ़ के लिए श्री महेंद्र पांडे को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश का प्रभारी श्री विनोद तावड़े को बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप शर्मा और श्री अनंत ओझा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गुजरात में तरुण चुघ प्रभारी

गुजरात की जिम्मेदारी श्री तरुण चुघ को दी गई है। अजय महावर और गोमती साई को सह-प्रभारी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी

छत्तीसगढ़ में भी स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शम्भू को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है

Circular as on 23.09.2026 in Hindi – State Prabhari & Sah Prabhari list

Related Posts