पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर अकाल तख्त ने आरोप लगाए है जिसको लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है CM के उपर लगे इन आरोपो के कारण विपक्षी दल को भी मौका मिल गया और वो भी CM मान पर तंज कसते हुए नजर आ रहें है। वही मुख्यमंत्री मान ने गुरुओं की बे/अद/बी मामले में अकाल तख्त के निर्देश पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया और इसे उनको बदनाम करने के लिए चलाया गया झूठा प्रोपेगैंडा अभियान बताया.
उन्होंने मंगलवार को कहा कि जिस वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ अकाल तख्त ने आदेश जारी किया है, उसमें नजर आ रहे व्यक्ति वह नहीं हैं. उनका हुलिया उससे बिल्कुल अलग है. सोमवार को अकाल तख्त ने CM मान को गुरु/द्रो/ही घोषित कर दिया और सिख समुदाय से कहा कि वे उनसे कोई संबंध न रखें।
रग-रग में पंजाब बसता है.. CM मान
अब सीएम मान ने कहा कि उनकी रग-रग में पंजाब बसता है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य की भलाई के लिए काम करते रहने के अपने संकल्प पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पहले तो इन निकायों ने बेअदबी के खिलाफ कानून की मांग की थी, लेकिन अब जब कानून बन गया तो वे सरकार की आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि उनसे बिना सलाह-मशविरे के यह कानून बना दिया.
इस बीच आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने CM मान का एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने कहा कि भगवंत मान के अच्छे कामों से बौखलाए विरो/धी उन्हें झूठा बताकर बद/नाम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से मान का वीडियो देखने की अपील की.
बीजेपी नेता केवल सिंह ढिल्लों ने भी भगवंत मान पर तीखा ह/मला बोला. उन्होंने CM मान की सफाई को खारिज करते हुए कहा कि पंजाब सीएम को अकाल तख्त का फैसला मानते हुए तुरंत पद छोड़ देना चाहिए .


