पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने न/शे के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने शासन वाले राज्यों में न/शे की तस्करी रोकने के प्रयासों का जवाब देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जारी बयान में गुजरात के बंदरगाहों के जरिए नशीले पदार्थों की आपूर्ति जारी रहने पर सवाल उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि केंद्र और गुजरात में भाजपा की सरकार होने के बावजूद न/शे की तस्करी पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लग पाई।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की छवि को खराब करने के लिए इस मुद्दे पर चुनिंदा आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि न/शे की समस्या केवल पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के कई हिस्सों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पंजाब पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपने राज्यों में न/शे के खिलाफ किए गए कामों का हिसाब भी देना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक बयानबाजी के जरिए पंजाब को बदनाम करने के प्रयासों का विरोध किया।

मान ने कहा कि न/शे के मुद्दे पर चर्चा करते समय पूरे देश में तस्करी रोकने के प्रयासों और जवाबदेही पर ध्यान देना जरूरी है।

Related Posts