हिंदू धर्म में हर दिन को किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है. मंगलवार का दिन को बजरंगबली हनुमान जी के लिए चुना गया है. माना जाता है कि मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूरे मनोभाव से पूजा की जाए तो जीवन में खुशहाली आती है और संकट दूर हो जाते हैं. हनुमान जी को भगवान श्रीराम के परम भक्त के रूप में जाना व पूजा जाता है। कहा जाता है कि अगर आप पूरे मन से प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना करते हैं, तो इससे हनुमान जी स्वयं प्रसन्न हो जाते हैं। धार्मिक ग्रंथों में हनुमान जी को अष्ट सिद्धी और नौ निधि के दाता के रुप में जाना जाता है। माना जाता है जो व्यक्ति हनुमान जी की नियमित पूजा करता है उसके सारे कष्ट मिट जाते है, उसके जीवन पर शनि का अशुभ प्रभाव नही पड़ता है।
पूजा के लिए मंगलवार का दिन विशेष
हिंदू धर्म में, मंगलवार का बहुत आध्यात्मिक महत्व अधिक है, मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है, जो शक्ति, साहस और भक्ति के प्रतीक हैं। हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त विशेष उपाय करते हैं और भक्त उपवास रखते हैं, हनुमान चालीसा का जाप करते हैं
हनुमान जी की पूजा करें
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना भी बहुत लाभकारी है। पूजा के लिए सबसे पहले हनुमान जी के मंदिर जाएं और वहां उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, और चना-गुड़ चढ़ाएं। बजरंगबली के समक्ष दीपक जलाते हैं और चने व गुड़ के अलावा बूंदी को भोग में लगाते हैं लाल रंग की पूजा सामग्री का उपयोग करें। हनुमान जी की पूजा करने से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।

मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र पहनें
लाल रंग हनुमान जी का प्रिय रंग माना जाता है मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र पहनना भी हनुमान जी को प्रसन्न करने का एक महत्वपूर्ण उपाय है। इसे पहनने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त, लाल रंग की चीज़ें जैसे कि लाल फूल, या लाल रंग की सामग्री का उपयोग पूजा में करें।
हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ करना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। यह भजन हनुमान जी की शक्ति और कृपा को आकर्षित करता है, जिससे जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
व्रत रखना
मंगलवार का व्रत रखना भी बहुत लाभकारी होता है। व्रती को इस दिन विशेष रूप से चने की दाल, गुड़ और जौ का सेवन करना चाहिए। व्रती को फलहारी व्रत रहना चाहिए।

शिव और हनुमान की पूजा
मंगलवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना और हनुमान जी की पूजा करना भी महत्वपूर्ण है। शिव और हनुमान की पूजा से कष्ट दूर होते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
हनुमान जी की पूजा के बाद उनकी आरती करनी जरुरी होती है कहा जाता है इससे ही उनकी पूजा पूर्ण मानी जाती है।


