पहाड़ो पर होने वाली बर्फबारी सुंदरता के साथ ही कई बार खौफनाक बन जाती है ऐसी ही एक घटना कल रात जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग स्थित सरबल इलाके में  हुई। रात करीब 10:12 बजे पहाड़ों से उतरी बर्फ की विशाल दीवार ने रिहायशी घरों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से कई होटलों औऱ दुकानों को नुकसान पहुचा है।राहत की बात यह रही कि प्रशासन ने अभी तक किसी भी जान-माल के नुकसान या चोट की पुष्टि नहीं की है । हालांकि JKUTDMA ने जम्मू कश्मीर के जिलों में हिमस्खलन यानी ‘हाई-इंटेंसिटी एवलांच’ की चेतावनी जारी कर दी थी।

 

इस कुदरती आपदा का खौफनाक वीडियो CCTV में कैद हो गया है, जिसमें बर्फ के गुबार को इमारतों को निगलते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है मानो एक सफेद चादर ने पूरी इमारतों को ढक लिया हो।

CCTV में कैद हुआ दिल दहलाने वाला मंजर

वीडियो  में साफ दिख रहा है  कि कैसे पहाड़ की चोटी से बर्फ का एक विशाल सैलाब तेजी से नीचे की ओर बढ़ता है। कुछ ही सेकंड में सोनमर्ग में बने होटल और घर सफेद धुंध में ओझल हो जाते है। स्थानीय निवासियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि जमीन कांपने लगी थी। वही मंगलवार को भारी बर्फबारी के कारण जम्मू कश्मीर हाईवे बंद रहा औऱ कई फ्लाइट्स कैसिल भी कर दी गई थी।

Related Posts