पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान  राजा वड़िंग का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राजा वड़िंग एक ए.एस. आई को धम/काते हुए नजर आए।। इस विडियों में कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. को धम/काते हुए कह रहे हैं कि ए.एस.आई. को डिसमिस  करने के लिए ऊपर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके बाद ए.एस.आई. का कहना है कि वह तो भगवान के हाथ में है। आगे से राजा वड़िंग कहते हैं कि यह भगवान के हाथ नहीं है।

इसके बाद ए.एस.आई. कहता है कि यूं ही किसी के पीछे लगकर ऐसा न करें। इसके बाद राजा वड़िंग कहते हैं कि वह किसी के बातों में नहीं आते। वह कोई बच्चे नहीं है, 50 साल के हो चुके हैं। वह राजनीति करते हैं, जब उन्हें पता चल जाता है कि व्यक्ति किस तरह से बात करता है।

पहले भी जो उनके खिलाफ चलता था इसके बाद आज उसे अब कोई नहीं पूछता। इसके बाद राजा वड़िंग ने कहा कि वर्दी पहनकर कोई खुदा नहीं बन जाता। उनके पास ऐसे 8 ए.एस.आई. हैं। आगे उन्होंने पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहा कि ए.एस.आई. हो, कर्मी हो, अपनी औकात में रहो।

राजा वडिंग के इस ऑडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई है। फिलहाल न्यूज पीडिया 24 इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता  है।

Related Posts