Punjab News: खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 14 नवंबर को एक दिन की पैरोल मंजूर की है। इसकी पुष्टि अमृतपाल सिंह के वकील ने की है।

जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह की दादी का अंतिम संस्कार 14 नवंबर को होना है। इसमें शामिल होने के लिए उनकी ओर से अदालत में पैरोल की याचिका दायर की गई थी। परिवार और वकीलों ने एक सप्ताह से लेकर 10 दिन तक की राहत देने की मांग की थी।

हालांकि, सरकारी पक्ष की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और अन्य कारणों का हवाला देते हुए इस मांग का विरोध किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केवल एक दिन की पैरोल मंजूर की।

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह लंबे समय से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। जेल में रहते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था और खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर सांसद बने थे।

अब अमृतपाल सिंह 14 नवंबर को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

Related Posts