दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। दिल्ली सरकार द्वारा लगाई गई तमाम पाबंदियों के बावजूद राजधानी दिल्ली एक बार फिर वायु प्रदूषण के चपेट में है। दिल्ली में AQI 450 के करीब पहुंच गया है। प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार क्या काम कर रही है? इसको लेकर जब दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद से सवाल पूछा गया इसी को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
प्रदूषण पर मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली का प्रदूषण सिर्फ पिछले 10 महीने में उपजा हुआ मुद्दा नहीं है। दिल्ली का अपना कोई मौसम नहीं है। दिल्ली में प्रदूषण में आस-पास के राज्यों का एक बड़ा योगदान होता है। मंत्री ने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग ने 10 हजार क्लास रूम में एयर प्यूरीफायर लगाने का टेंडर जारी किया है। बाद में दिल्ली के सभी क्लास रूम में और भी एयर प्यूरीफायर लगाएंगे। स्मार्ट क्लास में अब शुद्ध हवा भी मिलेगी।
सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधा
इस दौरान उन्होंने कई नेताओं पर तंज भी कसा, उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कुछ बेरोजगार नेता वायु प्रदूषण के मुद्दों पर बोलते रहते हैं। ये कहते हैं कि दिल्ली के AQI मीटर ग्रीन बेल्ट में लगा दिए गए। जबकि 2018 में जो 20 AQI मीटर लगे थे उनमें से 30% मीटर ग्रीन बेल्ट में लगे थे। क्योंकि इनका मकसद प्रदूषण कम करना नहीं था। ये मेरी रिपोर्ट नहीं है। ये CAG की रिपोर्ट है।’
अरविंद केजरीवाल सरकार लाई थी odd -even योजना
दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा, ‘बेरोजगार नेता कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने odd -even जैसी योजना लाए थे। जबकि मीडिया रिपोर्ट बताती है कि इससे क्यों प्रदूषण कम नहीं हुआ था। इसी तरह से रेड लाइट on गाड़ी ऑफ की बात करते हैं। जबकि इस योजना के बारे में DPCC ने कहा कि इससे कोई फायदा नहीं होता था। ये लोग सिर्फ PR एक्सरसाइज करते थे।’
इसके साथ उन्होंने कहा, प्रदूषण एक दिन की समस्या नहीं है। इसके लिए दीर्घकालीन प्रशासनिक योजना चाहिए।’
Top Tags