गैर/कानूनी बेटिंग ऐप्स मामले में पूर्व भारतीय  क्रिकेटर युवराज सिंह दोपहर बारह बजे ऑनलाइन सट्टे/बाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए ईडी कार्यालय पहुँचे, प्रवर्तन निदेशालय ने आज पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से गैर/कानूनी सट्टेबा/जी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। इस मामले में एक्ट्रेस अन्वेषी जैन भी सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचीं।

 

 

बतादें शिखर धवन , सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा के बाद, वह इस मामले में पूछताछ करने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। बता दें कि ईडी ऐसे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ अपनी व्यापक जांच के तहत 1xBet सट्टेबाजी ऐप के संचालन की जांच कर रहा है। 1xBet जैसे प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों रुपये की ठ/गी करने और कथित तौर पर भारी मात्रा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की चो/री करने का आरोप है। यह ऐप विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है और सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों से सक्रिय है। इसने ऐप के प्रचार के लिए क्रिकेटरों सहित कई नामी हस्तियों को अनुबंधित किया है। कई रिपोर्टों के अनुसार, ईडी क्रिकेटरों से पूछ रहा है कि क्या उन्हें पता था कि भारत में ऑनलाइन सट्टे/बाजी और गेमिंग अवै/ध है। उनसे 1xBet के साथ किए गए अपने अनुबंधों और सभी दस्तावेज़ों की एक प्रति भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24

Related Posts