जैवलिन थ्रो में स्टार खिलाड़ी  भारत के नीरज चोपड़ा ने नए साल से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। इस दौरान नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर भी उनके साथ मौजूद थी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में ये बताया कि इस मुलाकात में उन्होंने खेल सहित कई मुद्दों पर नीरज चोपड़ा के साथ चर्चा की।

पीएम मोदी ने X पर ट्विट किया

पीएम मोदी ने X पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा कि आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। इस मुलाकात में हमारे बीच कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई, जाहिर तौर पर इस दौरान हमने खेल को लेकर भी काफी बातचीत की। अपने इस पोस्ट में पीएम मोदी ने दो फोटो शेयर की।

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 16 मई 2025  के दोहा में खेले गए डायमंड लीग में भाला फेंक में 90 मीटर की दूरी हासिल की थी। हालांकि, इसी साल टोक्यो में वर्ल्ड एथलिटक्स चैंपियनशिप के फाइनल में वो मेडल जीतने में नाकाम रहे थे। मेडल जीतने से चूकने के बाद वो उस वक्त काफी निराश नजर आए थे। इस टूर्नामेंट में युवा सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया

बतादें  भारतीय खेलों के नायक नीरज चोपड़ा ने इसी साल   हिमाचल प्रदेश में टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ शादी की । उनके इस शादी समारोह में कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे।

Related Posts