आम आदमी  पार्टी  के 7 सांसदों को  राज्यसभा ने BJP  के मर्जर को मंजूरी दे दी है. अब ये सभी सांसद BJP के ऑफिशियल  सांसद बन गए है जिसको मिलाकर राज्यसभा में BJP के 113 सासंद हो गए है। वही राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन करने बाद आज अपना  पहला विडियों जारी किया उन्होने कहा मैने अपने जीवन के 15 साल AAP को दिए है। आम आदमी पार्टी अब एक चंद करप्ट और कॉम्प्रोमाइज लोगों के हाथ में फंस कर रह गई है। ये अपने पर्सनल फायदे के लिए काम कर रहें है।

जिस मकसद के लिए यह पार्टी बनी थी अब ये वह पार्टी नही रह गई  है। मेरे पास 3 ऑप्शन थे मैने पार्टी छोडना ही उचित समझा। इसके साथ ही राघव चड्ढा ने बताया कि उनके बीजेपी ज्वाइन करने के बाद बहुत सारे लोगो के मैसेज शुभकामनाएं देने के लिए आ रहे  थे। उन्होने कहा कुछ लोगों ने इसका रीजन जानने की कोशिश की है मुझे पूछा है इसिलिए ये विडियों बनाया हूं।

जिन्होने मेरी प्रेस कॉन्फ्रेस नही देखी है उन्हें भी इसका जबाब मिल जाएगा। बतादें राघव चड्ढा के साथ स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह भज्जी , विक्रमजीत साहनी , अशोक मित्तल, डॉ संदीप पाठक, राजिंदर गुप्ता अब BJP के सासंद बन चुके है।

Related Posts