पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया है, बतादें पटियाला पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
पठानमाजरा सितंबर 2025 से एक रेप केस में फरार चल रहे थे.
उनकी गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गई है.
पठानमाजरा 2022 में पटियाला की सनौर विधानसभा सीट से MLA चुने गए थे।
करीब 5 दिन पहले वह आस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे
इस बात की जानकारी पटियाला पुलिस को लग गई ।
पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर, 2025 को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में रेप, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में केस दर्ज किया था।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ज़ीरकपुर की एक महिला की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था.
महिला ने आरोप लगाया था कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ रिश्ता बनाया और बाद में 2021 मे उससे शादी कर ली, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा थे
पठानमाजरा महिला को लगातार यौ/न शोष/ण करने, धम/कियां देने और उसके विडियो वायरल करने को लेकर ध/मकी देने लगे।
वही इस केस में पेश न होने के बाद AAP विधायक को ‘घोषित अपराधी’ कर दिया गया था.
पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथियों को पुलिस ने एक इंटरस्टे ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया है.
सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी रिमांड लेने की कोशिश करेगी.
विधायक पठानमाजरा के खिलाफ धारा 420, 506,376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


