पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब में “शुक्राना यात्रा” नहीं, बल्कि “पश्चाताप यात्रा” निकालने की जरूरत है, क्योंकि सरकार राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान वड़िंग ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को न/शे और गैंगस्टर कल्चर की ओर धकेल दिया है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता ने भारी बहुमत देकर सरकार पर भरोसा जताया था, लेकिन सरकार ने वादों को पूरा करने के बजाय केवल प्रचार पर ध्यान दिया।

वड़िंग ने कहा कि ‘शुक्राना यात्रा’ सिर्फ अपनी वाहवाही लूटने की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि बे/अ/दबी के खिलाफ सख्त कानून पहले की सरकारें भी बना चुकी हैं और मौजूदा सरकार पुराने कानूनों को नए रूप में पेश कर श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब जवाब चाहते हैं कि सरकार ने बीते वर्षों में वास्तव में क्या काम किया। कांग्रेस नेता ने मांग की कि सरकार जनता से माफी मांगे और राज्य की बिगड़ती स्थिति पर आत्ममंथन करे।

Related Posts