आप सांसद राघव चड्ढा अक्सर आम आदमी जैसे मीडिल क्लास को लेकर मुद्दे उठाते नजर आते है अभी कुछ दिनोें पहले उन्होने संसद में एयरपोर्टस् पर महंगे दामो में बिकने वाली चीजों को लेकर मुद्दा उठाया था जिसमें पानी की बोतल के 100 रुपए तक और समोसा जैसे स्नैक्स 150 से 200 रुपए तक का जिक्र किया था । अब राघव चड्डा ने अपने x हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर सिर्फ 10 रुपए में चाय का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैंने मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे में चाय पी, वो भी सिर्फ 10 रुपये में।”
बतादें उड़ान यात्री कैफे केंद्र सरकार की एक पहल है, जिसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य हवाई अड्डों पर यात्रियों को किफायती दरों पर साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण खाना-पीना उपलब्ध कराना है।
इसे शुरू करने का एक उद्देश्य ये भी था कि पहले भारत के एयरपोर्ट्स पर खाने-पीने की चीजें काफी महंगी मिलती थीं। ऐसे में मिडिल क्लास के यात्रियों को काफी परेशानी होती थी और उन्हें विकल्प न होने की वजह से कई बार इतनी महंगी चीजें खरीदनी पड़ती थीं। ऐसे में जब से उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत हुई है, मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली है


