आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा, उनके परिवार और उनसे जुड़ी एक रियल एस्टेट कंपनी की 55.57 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह जानकारी दी।
ईडी ने नौ मई को अरोड़ा (62) को गिर/फ्तार किया था। यह गिरफ्तारी उनसे संबंधित कुछ संस्थाओं में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन के फर्जी निर्यात से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।
संजीव अरोड़ा के पंजाब के लुधियाना, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में स्थित बैंक खाते, एफडी, जमीन, व्यावसायिक संपत्तियां और आवासीय अपार्टमेंट कुर्क किये गये हैं।
ये संपत्तियां हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड (एचएसआरएल), संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी संस्थाओं के नाम पर हैं।
ईडी ने बताया कि इन संपत्तियों का कुल मूल्य 55.57 करोड़ रुपये है।
AAP नेता संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद, भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने उनके विभाग दूसरे मंत्रियों को सौंप दिये थे।


