दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया.
आकासा एयर का प्लेन (VT-YBA) दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए पुशबैक हो रहा था.
ठीक उसी समय लेह से दिल्ली आया स्पाइस जेट का प्लेन (VT-SLB) रनवे से गेट की ओर बढ़ रहा था.
दोनो प्लेस के विंग आपस में टकरा गए
इस टक्कर में स्पाइस जेट के बोइंग 737-700 प्लेन के दाहिने विंगलेट को गंभीर नुकसान पहुंचा
वही दूसरे प्लेन के बाएं हिस्से डैमेज हो गया
घटना के बाद स्पाइसज जेट के प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है.
फिलहाल इस घटना से किसी भी जानमाल की क्षति नही पहुंची है।


