सुखना लेक पर 27 और 28 मार्च को भव्य एयर शो का आयोजन होने जा रहा है। इसमे भारतीय वायुसेना के जांबाज आसमान मे अपना शौर्य दिखाएंगे। इस एयर शो को देखने के लिए भारी मात्रा में लोगो के आने की उम्मीद रहेंगी जिसमे ट्राइसिटी के अलावा आसपास के राज्यों से भी भारी संख्या मे लोग आने वाले है। वही एयर शो को लेकर सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
दोनों दिन सुबह 8 से दोपहर1 बजे तक सुखना लेक के आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। हालांकि, दर्शकों की सुविधा के लिए शटल बस सुविधा रहेगी। निर्धारित पिकअप प्वॉइंट्स तक पहुंचकर शटल बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा।
वही दर्शकों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की विशेष शटल बसें चलाई जाएंगी। स्थल तक जाने के लिए यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। कोई भी व्यक्ति सीधे अपने वाहन से सुखना लेक तक नहीं जा सकेगा।
इन मार्गों पर आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध
सेक्टर 1/3/4 चौक (ओल्ड बैरिकेड) से लेकर हीरा सिंह चौक तक
न्यू बैरिकेड चौक (सेक्टर 3/4/9/10) से विज्ञान पथ की ओर
सुखना लेक से गोल्फ क्लब होते हुए हीरा सिंह चौक तक
इन वाहनों पर रहेंगी छूट
आपातकालीन सेवाओं और चिकित्सा सहायता की जरूरत वाले लोगों को इन रास्तों पर आवाजाही की पूरी छूट रहेगी।
कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए दर्शकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किग में खड़े करने होगे । इसके बाद कार्यक्रम स्थल तक पहुचने के लिए शटल बस सेवा लेनी होगी। इसके लिए भी शहर में सात पिक-अप पॉइंट बनाए गए हैं। पूरी जानकारी लेने के बाद ही आप एयर शो पर जाने के लिए निकल सकते है।


